Uncategorized

वामन द्वादशी मेला का आयोजन 15 से 17 सितम्बर 2024 तक -एल आर वर्मा

नाहन- 29 अगस्त- वामन द्वादशी मेला आगामी 15 से 17 सितंबर 2024 तक सरांहा मे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल0 आर0 वर्मा ने आज जंज घर सरांहा में मेले के सफल आयोजन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी!
उन्होने बताया की मेला का शुभारंभ 15 सितम्बर को वामन भगवान की पारम्परिक पूजा अर्चना से होगा। इसके पश्चात वामन भगवान की मूर्तियों को पालकी में बिठाकर सरांहा बाजार में भ्रमण कराया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगो व अन्य दलां द्वारा अनेक प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी।
उन्होंने बताया की मेले के दौरान दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पहलवानों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा की मेले के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक सध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकारों को अधिमान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 17 सितम्बर को महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, मटका फोड़, मेहंदी इत्यादि प्रतियोगिताएँ प्रमुख हांगी।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं खण्ड विकास अधिकारी सरांहा को मेला क्षेत्र में उचित साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदेशनियां भी लगाई जाएगी जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होने बताया की एसडीएम पच्छाद मेला अधिकारी तथा उप-मण्डल पुलिस अधिकारी राजगढ़, मेला पुलिस अधिकारी, जबकि तहसीलदार पच्छाद मेला मजिस्ट्रेट हांगे। इसके अतिरिक्त मेले के सफल आयोजन के लिए मेला प्रबन्धन उप समीतियां का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विधानसभा गंगू राम मुसाफिर के अतिरिक्त मेला समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

15 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

16 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

16 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

17 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

17 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

17 hours ago