मुख्य समाचार

हरिपुरधार के निकट थोला गांव की होनहार बेटी प्रीति ने मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास की

सिरमौर जिले के संगड़ाह उप मंडल में हरिपुरधार के निकट थोला गांव की होनहार बेटी प्रीति ने मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास की है और भारतीय सेवा में सेकण्ड लेफ्टिनेंट नर्सिंग बनने का मार्ग प्रशस्त कर सिरमौर जिला और हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है । प्रीति की यह लगातार चौथी उपलब्धि है। प्रीति ने पहले कम्युनिटी हैल्थ आफिसर की परीक्षा पास की और उसके बाद स्टाफ नर्सिंग की परीक्षा पास करके शिमला के चमियाना मे आईजीएम सी के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ज्वाइन किया। उसके बाद उन्होंने एम्स में नर्सिंग की परीक्षा पास करके हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित एम्स में स्टाफ नर्सिंग के पद पर ज्वाइन किया और अब उन्होंने मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास करके अपने क्षेत्र और मां-बाप का नाम रोशन किया है
प्रीति की प्रारंभिक पढ़ाई रूप तारा पब्लिक स्कूल गाताधार में हुई है और उन्होंने जमा दों की परीक्षा शिशु विद्या निकेतन नाहन से उतीर्ण की है,उसके बाद उन्होंने सिरमौर जिला के बड़ू साहब कालेज से बीएससी नर्सिंग की परीक्षा पास की । उसके उपरांत प्रीति ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार चार उपलब्धियां हासिल करके अब भारतीय सेवा की नर्सिंग परीक्षा पास करके प्रदेश का नाम रोशन किया है.
प्रीति का एक भाई शुभम आईआईटी हमीरपुर से बीटेक की परीक्षा पास कर चुका है जबकि दूसरा भाई प्रियांशु मेडिकल कॉलेज चंबा से एमबीबीएस कर रहा है । प्रीति की माता हेमा ग्रहणी है जबकि उनके पिता लाल सिंह आयुष विभाग में आयुर्वेदिक अधिकारी के पद पर कार्यरत है । प्रीति अपने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद मानती है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल सिरमौर और हिमाचल का नाम रोशन हुआ है अपित युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिली है। यद्यपि अभी प्रीति ने यह फैसला नहीं किया है कि वह एम्स बिलासपुर में ही अपनी सेवाएं जारी रखेगी या भारतीय सेवा को जॉइन करेगी परंतु प्रीति के गांव में उनके माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

19 hours ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

19 hours ago

मंडी में दर्दनाक हादसा: बच्चे को शौच कराने उतरी महिला पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी, 1 जुलाई। मंडी जिले के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक…

21 hours ago

अनावश्यक यात्रा से बचें, अत्यंत आवश्यक होने पर ही लाहौल-स्पीति आएं : उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग ( रंजीत लहौली ,संवाददाता ), केलांग, 1 जुलाई 2026: जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा…

21 hours ago

जीएसएसएस बेचड़ का बाग में एसएमसी कार्यकारिणी का गठन, रमेश चन्द बने अध्यक्ष

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), संगड़ाह: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय…

1 day ago

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता )., नाहन, 30 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

2 days ago