Uncategorized

मुख्यमंत्री ने पर्यटन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।
मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट्स और होटलों सहित पर्यटन की परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नागर विमानन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी हेलीपोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग को जिला कांगड़ा के पालमपुर में कम से कम पांच हजार लोगों की क्षमता वाले सम्मेलन कक्ष निर्मित करने की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना की आवश्यकता रहती है। इस तरह के निर्माण कार्यां से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों को आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाता है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस बाली, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, प्रमुख अभियंता एन.के सिंह और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

18 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

19 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

19 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

19 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

19 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

20 hours ago