मुख्य समाचार

किन्नौर : टी-डाँग जल विद्युत परियोजना में श्रम विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला श्रम विभाग किन्नौर द्वारा पूह विकास खण्ड में टी डाँग जल विद्युत परियोजना के श्रमिकों के लिए भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने बताया कि इस शिविर में टी-डाँग जल विद्युत परियोजना के 167 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य वर्तमान राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए समावेशी योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है ताकि धरातल पर जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में वंचित वर्गों को लाभ मिल सके।
जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच हेतु श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर जिला किन्नौर में विभिन्न चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा ताकि श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की श्रमिकों के लिए कार्यान्वित कल्याण योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए दूरभाष नम्बर 01786-223903 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago