Uncategorized

शिमला : राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश की 173वीं बैठक आयोजित

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश की 173वी बैठक(जून 2024 तिमाही) होटल वुडवीले पैलेस में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अभिषेक जैन सचिव वित्त हिमाचल प्रदेश सरकार एवं सह अध्यक्षता यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक विजयकुमार निवृत्ति कांबले द्वारा की गई | कार्यपालक निदेशक विजयकुमार निवृत्ति कांबले ने बैंकों की की ACP लक्ष्य का 30% प्राप्त करने पर सराहना की। उन्होंने यह भी कहा: “राज्य के बैंकों ने RBI द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय मानकों की तुलना में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है।

क. प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत, हमने 40% के मानक के मुकाबले 59% प्राप्त किया है।
ख. MSME क्षेत्र में, हमने 7.5% के मानक के मुकाबले 17% प्राप्त किया है।
ग. कमजोर वर्ग के अंतर्गत, हमारी उपलब्धि 12% के मानक के मुकाबले 18% रही है।
घ. हालांकि, कृषि क्षेत्र में हमारी उपलब्धि 17.13% है जो 18% के मानक से थोड़ा कम है। यह वह क्षेत्र है जिस पर हमें अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि हम अपने वांछित मानक को प्राप्त कर सकें।”उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों को सरकारी प्रायोजित योजनाओं का सही ढंग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए। हि.प्र. सरकार से वित्त सचिव अभिषेक जैन ने कहा कि सदस्य बैंकों को एटीएम के उचित रखरखाव विशेष रूप से पर्यटन स्थलों पर एटीएम के सही और सहज संचालन पर ध्यान देने की आवश्यक है , क्योंकि ऐसे स्थानों पर एटीएम का ठीक से काम न करने के कारण आम जन और पर्यटको को असुविधा का सामना करना पड़ता है और साथ ही इससे हमारे राज्य की छवि को नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही उन्होंने कार्य स्थल पर महिला सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के विषय में विसार से चर्चा की और सभी विभागों एवं बैंकों को उक्त तीन विषय में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के लिए कहा| बैठक मे सचिव वित्त के अतिरिक्त यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक विजयकुमार निवृत्ति कांबले, यूको बैंक के अंचल प्रबंधक प्रदीप आनंद केशरी, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर, नाबार्ड से मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया व राज्य स्तरीय बैंकर समिति प्रभारी कुसुम गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

4 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

8 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

10 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

12 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago