नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),
पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) नाहन की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SIU की टीम 12 फरवरी को पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त एवं गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि बिन्दर कुमार पुत्र जगत राम, निवासी गांव निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.), अपने ट्रक नंबर HP71-4471 में बाहरी राज्यों से भुक्की लाकर पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना में यह भी बताया गया कि वह हरियाणा के जगाधरी की ओर से भुक्की की खेप लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संबंधित ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 3 किलो 14 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में जांच कर रही है।पुलिस ने कहा है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…