मुख्य समाचार

किन्नौर : राजस्व मंत्री ने ठाकुर सैन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ का किया निरीक्षण

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज ठाकुर सैन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ का औचक निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर महाविद्यालय की समस्याओं को सुना व जल्द उनके निपटारे का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण किया तथा क्लास रूम को आधुनिक एवं बेहतर बनाने का आश्वासन दिया ताकि जनजातीय जिला किन्नौर के छात्र-छात्राओं को घर द्वार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके। राजस्व मंत्री ने महाविद्यालय के शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की और छात्राओं के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का आधारभूत ढांचा मजबूत किया है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू दुर्गम क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है जिससे निर्धन एवं शोषित वर्गो को लाभ मिल रहा है। जगत सिंह नेगी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ को आदर्श महाविद्यालय बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है ताकि जिला के हर वर्ग के युवाओं-युवतियों को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उत्तम चन्द, अधिशषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दिनेश सैन, महाविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

9 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

12 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

15 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

15 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

15 hours ago