मुख्य समाचार

एसवीएन पब्लिक हाई स्कूल सराहां के बच्चे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

एसवीएन पब्लिक हाई स्कूल सराहां के छात्रों को रक्षा बंधन के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर छात्रों को विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू की अगुवाई में स्काउट एंड गाइड की ओर से प्राप्त हुआ है। छात्रों में सानिध्य कक्षा नौवी, रिया कक्षा आठवीं, तनिष्का नेगी कक्षा सातवी, दिव्यांगना कक्षा सातवी शामिल हैं। इन छात्रों को स्काउट एंड गाइड की ओर से भारत की राष्ट्रपति से राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शंकर विद्या निकेतन के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि विद्यालय हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से निजी विद्यालय से संबंध रखने वाले एकमात्र स्कूलों में से एस0 वी0 एन0 स्कूल सराहां को यह अवसर प्राप्त हुआ है। छात्रों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू तथा स्काउट एंड गाइड की इंचार्ज सविता शर्मा को भी राष्ट्रपति से मिलने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ| इससे पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू, स्कूल सलाहकार सुनंदा आर्या, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर रागिनी भटनागर ने बच्चों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें तथा उनके माता-पिता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी तथा साथ में बच्चों को निरंतर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उप प्रधानाचार्य संजना शर्मा तथा समस्त अध्यापक वर्ग में अश्वनी अत्री, संध्या शर्मा, कृष्ण लाल पराशर, अंजना शर्मा, संजय शर्मा, हर्षिता, रंजीता वर्मा, मधु गौतम, रीता नेहरू, प्रीतिका, अनामिका ने बच्चों के इस कामयाबी पर बच्चों को तथा उनके माता को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

2 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

4 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

5 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

5 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

6 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago