मुख्य समाचार

विश्वकर्मा विकास मंच जिला किन्नौर की आज हुई बैठक

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

विश्वकर्मा विकास मंच किन्नौर की आज अध्यक्ष मंगल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा सभा में विश्वकर्मा विकास मंच के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मंच को पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। जिसमें ध्वनि मत से अध्यक्ष पद के लिए मंगल सिंह रिस्पा, उपाध्यक्ष पद अशोक कुमार कोठी, महासचिव पद के लिए राजकुमार उरनी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार पोवारी, सहसचिव अंकित चंगाव व मुख्य सलाहकारों में सुख लाल रामनी, मन मोहन सिंह रोपा, चंद्र सिंह कोठी को चुना गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में रोहित कुमार, अरवाज जंगी ईश्वर नेगी रारंग, राज किरण बारंग, अजय कुमार निचार को चुना गया। विश्वकर्मा विकास मंच जिला किन्नौर का मुख्य उद्देश्य सरकार के उपकरणों को लाभार्थी जनता तक पहुंचाना समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों के जनकल्याणकारी कार्यों को करने के लिए प्रशासन व सरकार योगदान देना। केंद्र सरकार व राज्य सरकार के प्रायोजित जन कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाना। पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण करवाना और इस योजना का फायदा उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करना। समाज में शिक्षा के क्षेत्र में वंचितों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य करना। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभागों के माध्यम से उन्हें जागृत करवाना।

Himachal Darpan

Recent Posts

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

28 minutes ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

9 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

11 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

21 hours ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

21 hours ago

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…

22 hours ago