मुख्य समाचार

धूमधाम से मनाया जायेगा 17वां सूत्रधार मल्हार उत्सव – दिनेश सेन

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी बैठक संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सूत्रधार भवन के कार्यालय में सम्पन्न हुई । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । बैठक में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बतलाया कि सूत्रधार कला संगम द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी मल्हार उत्सव का आयोजन किया जायेगा । ये 17वां सूत्रधार मल्हार उत्सव 28 अगस्त 2024 बुधवार को अटल सदन के विशाल सभागार में सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा । इस कार्यक्रम में वर्षा ऋतू पर आधारित सदाबहार गीतों की रंगारंग गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी । कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों सहित अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारा विदुषी निधि नारंग (अम्बाला) की विशेष प्रस्तुतियां रहेगी । इस कार्यक्रम में विदुषी निधि नारंग के साथ प्रवीन राठी, सुधीर शर्मा, वेवेल शर्मा व सुरेन्द्र शैरी संगत करेंगे । यह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम “17वां सूत्रधार मल्हार उत्सव” सभी कला प्रेमियों व आम जनमानस के स्वस्थ मनोरंजन के लिए निशुल्क रहेगा । गौरतलब है कि सूत्रधार कला संगम के अंतर्गत सूत्रधार भवन में वर्ष 2005 से सूत्रधार संगीत व नृत्य अकादमी निरंतर रूप से चल रही है । सूत्रधार संगीत व नृत्य अकादमी के माध्यम से पं० विद्या सागर के सानिध्य में अब तक हजारों प्रशिक्षुओं ने यहाँ से संगीत व नृत्य की शिक्षा ग्रहण की है और कुल्लू जनपद के अधिकतर विद्यालयों में संगीत व नृत्य शिक्षकों के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है । बैठक में संस्था के संरक्षक मण्डल सदस्य राजेन्द्र सूद, अध्यक्ष दिनेश सेन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव प्रदीप कपूर, यशोदा शर्मा व हितेश गोगी, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण आचार्य, विशेष आमंत्रित सदस्य सुंदर श्याम महंत, आमंत्रित सदस्य जीवन बुडाल व संजय, प्रबन्धक उत्तम चन्द व सहयोगी पवन कुमार उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

20 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago