मुख्य समाचार

सिरमौर फार्मेसी अधिकारी संघ आईएमए के साथ एकजुटता में खड़ा

संंगड़ाह (हेमंत चौहान),
हिमाचल प्रदेश सिरमौर फार्मेसी अधिकारी संघ ने कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई दुखद घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। एक युवा स्नातकोत्तर छात्रा की हिंसा एवं रेप जैसी अमानवीय घटना में मौत हो गई जिससे पूरे भारत में स्वास्थ्य समुदाय में व्यापक निंदा हुई है। सिरमौर फार्मेसी अधिकारी संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तोमर ने इस अमानवीय कृत्य और हत्या की कड़ी निंदा की और पीड़िता के परिवार मित्रों एवं सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संघ ने भारतीय चिकित्सा संघ आई एम ए के साथ एकजुटता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर सलाखों के पीछे डाला जाए। स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए संघ ने देश भर में स्वास्थ्य संस्थानों में अपर्याप्त सुरक्षा उपायों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठाए। सिरमौर फार्मेसी अधिकारी संघ ने सरकार से स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग की।

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

14 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

1 day ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

1 day ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

1 day ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

2 days ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

2 days ago