मुख्य समाचार

अनामिका कुमार के निर्देशन में”एक पेड़ माँ के नाम” योजना को साकार करती एनजेचपीएस की महिलाएं

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ),
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई पहल की घोषणा की है, जिसका नाम “एक पेड़ माँ के नाम” है। इस योजना के तहत, सरकार प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और देश में हरियाली को बढ़ाना है।इस योजना के तहत, निगमित कार्यालय से प्राप्त पत्र की अनुपालना में पर्यावरण एवं पुनर्वास विभाग के सौजन्य से एनजेएचपीएस की महिलाओं द्वारा आज ऑफिसर्स लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनामिका कुमार की अध्यक्षता में आवासीय परिसर में 80 पेड़ लगायें गए । इस दौरान कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने भी पोधारोपण कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि इन पौधाओं की लगाना मात्र ही नहीं बल्कि इनकी देखभाल भी करनी है । उन्होंने महिलाओं को सफ़ाई अभियान में भी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की ।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करना है, बल्कि मातृत्व का सम्मान करना भी है।सरकार इस योजना के माध्यम से आम जनता को अपने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और अपनी माँ के नाम पर एक हरियाली भरा उपहार देने का अवसर प्रदान कर रही है।यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए लागू की गई है, और सरकार ने इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाने की योजना भी बनाई है। एस जे वी एन इस पहल को अपनी सम्पूर्ण परियोजनाओं में लागू कर इस उद्देश्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है । इस अवसर पर पर्यावरण एवं पुनर्वास विभाग के विभागाध्यक्ष बृज राज उपाध्याय, डॉ नेहा चौहान मनकोटिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ईशा नेगी भी उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago