मुख्य समाचार

किन्नौर एक और अचंभित रिकॉर्ड की दौड़ में शामिल हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

जहाँ पूरा देश आज़ादी के जश्न में देश की अखंडता को यादगार बनाने की और एकजुटता से लगा है, वही नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन निरन्तर उत्पादन की सीमाओं को पार कर दैनिक रिकॉर्ड के अपने ही बनाये 39.570 मिलियन यूनिट को तोड़ते हुए 13 अगस्त, 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट का एक दिन का उच्चत्तम अचंभित रिकॉर्ड बनाकर एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो हम सब के लिए गर्व की बात है । परियोजना प्रमुख ने इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक को याद करते हुए कहा कि उनके उच्च मार्गदर्शन एवं सहयोग के बल पर हम रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे है । इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने निगम प्रबंधन, भारत सरकार, हिमाचल सरकार व स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद किया । उन्होंने खासकर बांध स्थल, प्रचालन एवं अनुरक्षण पर कार्यरत सभी कर्मियों के साथ-साथ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

17 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago