मुख्य समाचार

चंडीगढ़़ – मनाली नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से कार पर फिर गिरा पत्थर दो घालत, जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

चंडीगढ़़ – मनाली नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से ऑल्टों कार पर पत्थर गिरने के कारण दो लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह करीब 7ः30 बजे 4 मील की है। वहीं पुलिस ने घटना संबधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। घटना में घायल लोग बालीचौकी के काउ के रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार बाली चौकी के दुनी चंद अपनी चाची को ऑल्टो कार के माध्यम से उपचार के लिए मंडी लेकर आ रहे थे। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, दुनी चंद इस कार को ड्राइव कर रहा था, साथ वाली सीट पर उसकी चाची बैठी हुई थी। 4 मील के पास पहाड़ी से अचानक इनकी कार के अगले शाीशे पर पत्थर आ गिरता है। पत्थर कार के शीशे को तोड़ता हुआ आगे बैठे दोनो को जख्मी कर देता है और हैंड ब्रेक के पास आकर रूक जाता है। घटना के बाद घालयों को कुल्लु की ओर से आ रही निजी गाड़ी के माध्यम से जोनल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इनका उपचार जारी है। वही गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा युवक पुरी तरह से सुरक्षित है। घायलों की पहचान 42 वर्षीय दुनी चंद और 74 वर्षीय प्रेमी देवी निवासी काउ तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना संबधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

7 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

11 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

13 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

15 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago