मुख्य समाचार

कुल्लू : चार बाढ़ प्रभावित परिवारों को कार सेवा संस्था कुल्लू द्वारा 80,000 रुपए की घरेलू सामान की सहायता

मनाली(रेणुका गोस्वामी/सवांददाता),

धनीराम s/o स्व० नोखू राम गांव रुआड़ पंचायत पलचान तहसील मनाली के रहने वाले हैं। इनके घर में स्वयं और इनके दो बेटों साथ तीन परिवार रह रहे थे। पूरे परिवार के 13 सदस्य एक ही घर में रहते हैं। 25 जुलाई को प्राकृतिक आपदा के कारण बाढ़ आने से इनका घर सामान सहित बह गया है। पूरा परिवार फिलहाल कुलंग स्कूल में रह रहा है। पीड़ित परिवार की से उनकी बहन कार सेवा दल संस्था के कार्यालय में अपनी समस्या लेकर आई थी। उन्होंने संस्था के सेवादारों को बताया था कि वहां पर लगभग चार परिवार बेघर हुए हैं। जिसमें वह कोई भी अपना सामान नहीं बचा पाए हैं। अचानक बाढ़ के आ जाने के कारण वह अपनी जान बड़ी मुश्किल से बचा पाए हैं। तीन परिवार फिल्हाल स्कूल में रह रहे हैं जबकि एक परिवार अपने रिश्तेदारी के घर में ठहरा हुआ है। संस्था द्वारा उनकी समस्या पर कार्यवाही की गई और कार सेवा दल संस्था की टीम ने आपदा पीड़ित परिवारों से मिलकर घटनास्थल का जायजा भी लिया। संस्था के सदस्य द्वारा पीड़ित चारों परिवारों को घरेलू सामान, ट्रक, राशन बॉक्स, गद्दे रजाई, कंबल ,तरपाल, वाटर कूलर, बर्तन , राशन , चटाई, फोम शीट, गर्म कपड़े, बच्चों के लिए स्कूली पाठ्य सामग्री दी गई। जिसमें नागचला बर्तन स्टोर की तरफ से चारों परिवारों को बर्तनों का सहयोग दिया गया और जीप यूनियन कुल्लू द्वारा प्रभावित परिवार के पास घरेलू सामान सही सलामत पहुंचाने का सहयोग दिया गया। इस नेक कार्य में कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रसाद शर्म, सचिव अमित शर्मा, आजीवन सदस्य देवेंद्र नेगी , विजय कारकी, कपिल ठाकुर ,नरेंद्र शर्मा, दिलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, दुनी चंद, भीम सिंह, जगदीश चंद्र और पलचान पंचायत के पूर्व प्रधान फतेह चंद मौजूद रहे। संस्था के सेवादारों द्वारा इन परिवारों की आगे मकान बनाने में भी मदद की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

15 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

16 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

16 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

16 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

16 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

16 hours ago