मुख्य समाचार

शिमला : डॉ. यशवन्त सिंह परमार की दो दिवसीय राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन

शिमला : (ब्यूरो रिपोर्ट)

साहित्यकारों ने हिमाचल निर्माता और पहाड़ी भाषा एवं संस्कृति प्रेमी डॉ. यशवन्त सिंह परमार की दो दिवसीय राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में किया गया। इस अवसर पर 3 अगस्त को अन्तरविद्यालय और अन्तरमहाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। 4 अगस्त को साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मंच सिरमौर के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश चैहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त श्रीयुत् श्रीनिवास जोशी ने की। साहित्यिक संगोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार पी.सी. लोहमी ने ‘डॉ. परमार – एक भविष्य द्रष्टा राजनेता‘ विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने डॉ. परमार के व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शिता पर बहुत ही सारगर्भित व्याख्यान दिया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रबुद्ध साहित्यकार – डॉ. ओम प्रकाश राही, श्री के.आर. भारती, डॉ. तुलसी रमण, श्री सुदर्शन वशिष्ठ ने परिचर्चा में भाग लिया और परमार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और डॉ. राजेन्द्र राजन, श्री जगदीश शर्मा और श्री जय प्रकाश चैहान आदि विद्वानों ने डॉ. परमार से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए। इस समारोह में चूडेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल सिरमौर और युवा विकास कला मंच रिठोग ज़िला सिरमौर द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य और हारूल गायन की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। सचिव अकादमी एवं निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग डॉ. पंकज ललित, भारतीय प्रशासनिक अधिकारी ने सभी उपस्थित साहित्यकारों का हृदय से धन्यवाद किया। कार्यक्रम का मंच संचालन साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण स्नेही ने किया। इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनजीत शर्मा, उप निदेशक श्रीमती कुसुम संघाईक और श्रीमती अलका कैंथला, ज़िला भाषा अधिकारी श्री अनिल हारटा और अकादमी की सहायक सचिव डॉ. श्यामा वर्मा, अनुसंधान अधिकारी श्री स्वतंत्र कौशल, अधीक्षक श्री राकेश कुमार और श्रीमती दिव्या सूद उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago