मुख्य समाचार

आईजीएमसी में मनाया इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे

शिमला(विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिमला के आईजीएमसी में शनिवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन की ओर से इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे मनाया गया। इसमें एमबीबीएस के प्रशिक्षु छात्रों ने आईजीएमसी से लेकर रीगल तक अंगदान जन जागरूकता रैली निकाली। आईजीएमसी की संयुक्त निदेशक ईशा ठाकुर, डिप्टी एमएस डॉक्टर प्रवीण भाटिया व नोडल अधिकारी डॉक्टर पुनीत महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस कार्यक्रम में सोटो के रीजनल डायरेक्टर(ROHFW) डॉ अभिषेक, यूरोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर पंपोंश राणा, नेत्र रोग विभाग अध्यक्ष डॉ रामलाल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर साद रिजवी, डॉ गोपाल, डॉ शिवानी महाजन, डॉ सारिका विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान दौरान एमबीबीएस के प्रशिक्षक को छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों को प्रोत्साहन राशि सहित गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा गया। नेत्र रोग विभाग अध्यक्ष डॉ रामलाल ने बताया कि आईजीएमसी में नेत्र रोग विभाग के तहत आई बैंक साल 2010 से अभी तक सुचारू रूप से चल रहा है। इसके तहत सैकड़ो मरीजों ने नेत्रदान किया और जरूर मां मरीजों को नेत्र ट्रांसप्लांट किए गए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में अभी तक दो डिसीस्ड ऑर्गन डोनेशन और 7 लाइव किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं।वही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आईजीएमसी की संयुक्त निदेशक ईशा ठाकुर ने सोटो के प्रयास की प्रशंसा की और छात्रों को अंगदान में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ पुनीत महाजन ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया। बॉक्स दिव्यांशी और अनुप्रिया ने झटका पहला स्थान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने पहले श्रुति धीमान ने दूसरा अवंतिका वह आस्था ने तीसरा और रूपांजलि ने चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में अनुप्रिया ने पहला और आरुषि ठाकुर ने दूसरा स्थान झटका।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

2 days ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

2 days ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

2 days ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 days ago