मुख्य समाचार

किन्नौर : किन्नौर में सेब सीजन के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर बैठक का किया गया आयोजन

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

किन्नौर जिला में आगामी सेब सीजन के दृष्टिगत सेब की फसल को सुरक्षित और जल्दी मण्डियों तक पहुॅचानें की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित शार्मा ने की। उन्होनें कहा कि इस वर्ष जिला किन्नौर में लगभग 33 लाख पेटी सेब के उत्पादन का अनुमान है। जिसके लिए लगभग 8 हजार ट्रकों की आवश्यता होगी। सेब की फसल को जल्दी और निर्बाध रूप से मंण्डियों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्म्पक सडकों की स्थिति बेहतर होना अति आवश्यक है। उन्होनें लोक निमार्ण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण और सीमा सडक संगठन को अभी से सडकों की स्थिति को सुदृढ करने के उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होनें निगुलसरी और नाथपा में ब्लाक होने वाले प्वाइंट पर पर्याप्त मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए और रात्रि के समय भी सेब के सीजन में यातायात सुचारू रखने के लिए हाई मास्क लाईट लगाने पर भी चर्चा की गई। उन्होनें बागवानी विभाग के अधिकारीयों को जिला के तीनों विकास खण्डों से निर्यात होने वाले सेब की पेटियों का रिकार्ड रखने के निर्देश दिए। उन्होनें ने जिला के बागवानों से आग्रह किया कि अपने सेब के फसल का बीमा करवाएं ताकि किसी भी तरह के नुकसान की स्थिति में उचित मुआवजा मिल सके। उन्होनें पुलिस विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि जिला के बागवनों के साथ किसी भी प्रकार की ठगी न हो इसलिए कन्ट्रोल रूम स्थापित करना सुनिश्चि करें । उन्होनें ट्रक युनियन के पदाधिकारियों को सेब ढोने वाले वाहनों में जी०पी०एस० सिस्टम लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन उपनिदेशक बागवानी भूपेन्द्र सिंह नेगी ने किया व विभिन्न मदों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस, उपमण्डलाधिकारी ; ना0 कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, एच०पी०एम०सी०, ए०पी०एम०सी तथा किन्फेड के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

9 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

13 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

16 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago