मुख्य समाचार

शिमला : एफपीओ में महिला किसानों की भागीदारी हो सुनिश्चित – डीसी

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रायोजित 10 हजार एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) के गठन एवं संवर्धन योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिला में योजना के अंतर्गत गठित किसान उत्पादक संगठनों के विकास और कामकाज की प्रगति की बारीकी से निगरानी और समीक्षा करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन एजेंसियों, जिसमे नाबार्ड एवं एसएफएसी (स्मॉल फार्मर्स एग्रीबिजनेस कंसोर्टियम) ने क्लस्टर आधारित व्यवसाय संगठन (CBBO) के माध्यम से 17 एफपीओ (फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन) का गठन किया है जो कंपनी अधिनियम एवं सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिमला में कार्यरत 17 एफपीओ में लगभग 5400 से अधिक किसान सदस्य हैं जोकि विभिन्न सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एफपीओ में महिला किसानो की भागीदारी बढ़ाई जाए ताकि महिलाओं को भी योजना के माध्यम से सशक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें विविधता एवं नवाचार के साथ कार्य करने की आवश्यकता है ताकि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि क्लस्टर आधारित व्यवसाय संगठन किसान उत्पादक संगठनों को आवश्यक लाइसेंस लेने के लिए सहयोग करें और किसानों को उनके उत्पादों की बेहतर कीमत और दूसरी सेवाएँ प्रदान करने में मदद करें।

उन्होंने बताया कि एफपीओ की प्रमुख गतिविधियां चावल, दालें, सब्जियों और सेब का एकत्रीकरण एवं विक्रय, खाद्य प्रसंस्करण आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक कृष्ण कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. अजब कुमार नेगी, उप निदेशक बागवानी डॉ. नरदेव कुमार सहित क्लस्टर आधारित व्यवसाय संगठन के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

11 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

14 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

17 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

17 hours ago