मुख्य समाचार

सिरमौर : पच्छाद में भारतीय मानक ब्यूरोशाला कार्यलय देहरादून के द्वारा ग्राम पंचायत सवेंदीकरण कार्यशाला आयोजित

सराहां(ब्यूरो रिपोर्ट),

आज सिरमौर जिले के विकासखंड  पच्छाद में भारतीय मानक ब्यूरोशाला कार्यलय देहरादून के द्वारा एक दिवसीय  ग्राम पंचायत सवेंदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यशाला का शुभारम्भ खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा के द्वारा किया गया | उनके द्वारा कार्यशाला में उपस्थित 34 ग्राम पंचायतो के प्रधानों एवं सभी पंचायत सचिव को भारत सरकार उपभोक्ता मामले सार्वजनिक वितरण मन्त्रालय के अधीन भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा प्रमाणित वस्तुओं के बारे में विस्तार से बताया | साथ ही यह भी निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतो के निर्माण कार्य में गुणवत्ता वाली सामाग्री क्रय पर जोर दिया जाये । ब्यूरो के तरफ से आये प्रतिनिधि अनिल बडोली के द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियो/किये जा रहे कायों को पी० पी०टी० के माध्यम से कार्यक्रम में आये प्रतिभागियों को दिखाया गया | साथ ही यह भी अवगत कराया कि आज बाज़ार में बहुत सारी सामाग्री (नकली) गुणवत्ता रहित बेची जा रही है, जो गुणवला में निम्न है उसका अगर हम उपभोग करते हैं, तो उसके दुष्परिणाम हमको देखने को मिलते हैं। प्रतिनिधि के द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा उपभोक्ताओं के सशक्तीकरण हेतु एक एप भी बनाया गया है उसका नाम बी०आई०एस० केयर एप है। बी०आई०एस० केयर एप के माध्यम से आप बाज़ार में बिकने वाली सामाग्री की गुणवत्ता व सुरक्षा कि जांच इस एप के माध्यम से कर सकते है कि वह वस्तु असली या नकली है | कोई भी व्यक्ति उस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं | बी०आई०एस० केयर एप से आप आई०एस०आई० वस्तु के कवर पर छपे सी०एम०एल० नम्बर को एप पर डालकर उसकी जांच कर सकते है | यदि आपने कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु क्रय करनी है तो आप उसके (R) नंबर रजिस्ट्रेशन मार्क नंबर एप पर डालकर उसकी गुणवत्ता की जाँच कर सकते है | कार्यशाला में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानो एवं पंचायत सचिवो से बी०आई०एस० केयर एप डाउनलोड करवाया गया। खण्ड विकास अधिकारी महोदय के द्वारा भी यह अवग‌त करवाया गया कि ग्राम पचांयतों के बहुत सारे लेखा पठिक्रम किये जाते है जिसमे कई बार निम्न गुणवत्ता वाली सामाग्री के अंकेक्षण होता है | इसलिए कोई भी ग्राम प्रधान पंचायत सचिव ग्राम पंचायत के निर्माण के लिए कोई भी सामाग्री क्रय करे वहां उसका आई०एस०आई० मार्क देखकर ही ख़रीदे | जिसमे सामग्री की गुणवत्ता का कोई प्रश्न न आयें | कार्यक्रम में ब्लाक पच्छाद के समस्त कर्मचारी, अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया |  

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

15 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

17 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

17 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

20 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

21 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

21 hours ago