मुख्य समाचार

चंबा -भरमौर नेशनल हाइवे सड़क मार्ग पर फिर सडक हादसा,एक की मौत एक घायल,

भरमौर(महिंद्र पटियाल/सवांददाता),
भरमौर नेशनल हाइवे सडक मार्ग 154 ए पर मंगलवार रात्रि साढ़े बारह बजे के करीब एक अल्टो कार एच पी 48- 9560 अनियंत्रित होकर रावी में जा गिरी जिसमें सवार चालक दाऊद पुत्र युसफ मुहल्ला हरदासपुरा तहसील व जिला चंबा की मौके पर ही मौत हो गई व उसमें सवार शाहिल पुत्र राजु मुहल्ला पक्का टाला तहसील व जिला चंबा घायल हो गया जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है| घटना की सूचना मिलने के पश्चात भरमौर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पंहुची व शव को अपने कब्जे में लेकर व व्यान कलमव्द करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भरमौर हस्पताल लाया गया, जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडी चंबा से भरमौर की त‌रफ जा रही थी| कार्यवाहक अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया की दुर्घटना का समाचार प्राप्त होने के बाद प्रशानिक टीम घटनास्थल पर पंहुची व मृतक व घायल के परिजनों को सहायता राशि भी प्रदान की गई

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

17 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago