मुख्य समाचार

शिमला : रोहित ठाकुर ने 1.55 करोड़ से बने झड़ग-नकराड़ी स्कूल के भवन का किया लोकार्पण

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान झड़ग, ठाना, मांदल और झगटान के दौरे पर रहे जहाँ पर सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम पंचायत झड़ग-नकराड़ी में 1 करोड़ 55 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झड़ग-नकराड़ी के भवन का लोकार्पण किया। विद्यालय प्रांगण में हुए एक समारोह में शिक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों से सम्बोधित करते हुए बताया कि विपरीत वित्तीय परिस्थितियों और राजनैतिक संकट के बावजूद प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व और सर्वागीण विकास सुनिश्चित कर रही है, फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या बागवानी का या फिर पूरे प्रदेश में बनायीं जा रही सड़के अथवा भवन निर्माण की बात हो। जुब्बल नावर कोटखाई में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान समय में इस विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य प्रगति पर है जिस कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झड़ग-नकराड़ी के भवन का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार विभिन्न जगहों पर स्कूलों के भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख के निर्देशानुसार प्रदेश में विश्व स्तरीय शिक्षा देने की दिशा में प्रयत्न किये जा रहे है जिसके चलते इसी सप्ताह से टीजीटी बैच वाइज अध्यापकों की नियुक्ति शुरू कर दी जाएगी और लगभग 6000 शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताते हुए उन्होंने बताया कि 2023 में आयी अभूतपूर्व आपदा के दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव और मरम्मत हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान करवाया गया जिससे कि बागवानों का सेब समय पर मंडियो में पहुंच सका। उन्होंने बताया कि इस सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली भी लागू की गई है जोकि सौ फीसदी बागवानों के हित में है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और मांगो को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि झड़ग-नकराड़ी पंचायत में शीघ्र ही बिजली की समस्या को दूर किया जायेगा और विद्यालय परिसर में मैदान को भी प्राक्कलन तैयार होने के बाद बना दिया जायेगा। स्थानीय स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम पर शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को 15000 रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, बीडीसी उपाध्यक्ष यशवंत जसटा, बीडीसी सदस्य मनीष शर्मा, ग्राम पंचायत झड़ग के प्रधान अशोक सारटा, ग्राम पंचायत नकराड़ी के उप प्रधान मोनू ब्राकटा, प्रधानाचार्य लोकिन्दर शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल (कार्यकारी) गुरमीत नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

16 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

18 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

21 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

22 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

22 hours ago