मनाली ( रेणुका गोस्वामी/संवाददाता)
आँस्ट्रेलियन फैडरेश्न आई कम्पीट नैचुरल (ICN) ने दिल्ली के तालकटोरा इन्डोर स्टेडियम में नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग जगहों से लगभग 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । काईस गांव के रहने वाले विजय ठाकुर जो विजय फिटनैस कलब के मालिक और मास्टर ट्रेनर हैं, ने इस प्रतियोगिता में ओपन कैटेगरी में गोल्ड मैडल और मैन्स फिजिक्स में ब्राउन मैडल हासिल किया । विजय ठाकुर विजय फिटनैस कलब नाम से दो जिम भी चला रहे हैं जिनमें एक रामशिला और दुसरा पतलीकुहल में स्थित है । विजय ठाकुर युवाओं को फिट रहने और नशे से दुर रहने का संदेश देना चाहते हैं । विजय ठाकुर की इस सफलता से काईस गांव और परिवार में हर्षोउल्लास का माहौल है ।
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…