मुख्य समाचार

मंडी : मंडी जिला सदर विधायक अनिल शर्मा ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात।

मंडी(नितेश सैनी),

मंडी सदर विधानसभा विधायक अनिल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी। विधायक अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री से हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर केंद्र से अधिक से अधिक मदद के लिए भी आग्रह किया। खास कर लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक और क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के लिए विशेष मदद के लिए भी आग्रह किया ताकि हिमाचल की जनता को घर द्वार पर बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आश्वासन दिया की वो जितना संभव हो सके अपने मंत्रालय से इस दिशा में हिमाचल ही नहीं बल्कि मंडी जिला में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके साथ ही अनिल शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की और अन्य विकास के कार्यों के लिए भी स्वास्थ्य मंत्री से केंद्र द्वारा प्रायोजित स्कीम के तहत आर्थिक सहायता के लिए आग्रह किया ताकि उनको भी जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाया जा सके। बता दे कि सदर विधायक अनिल शर्मा के सदर विधानसभा क्षेत्र में मंडी में बहुत से ड्रीम प्रोजेक्ट्स हैं जिनको वें धरातल पर लाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहें हैं। लेकिन बजट के आभाव में वो अभी शुरू नहीं हो पाएं हैं। इन दिनों अनिल शर्मा दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं ताकि की केंद्र सरकार की मदद से वो इन कार्यों को पूरा कर सकें। इस मौके पर उनके साथ अनिल शर्मा के सपुत्र आश्रय शर्मा भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

2 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

2 hours ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

19 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

21 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

21 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

1 day ago