ब्यूरो रिपोर्ट।
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही, जिससे दिन के समय गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर बना हुआ है।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच चुका है। प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 3.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक ऊना में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 3, 4 और 8 अप्रैल को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।इसके अलावा 5 से 7 अप्रैल के बीच भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 से 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं हल्की ठंड का एहसास फिर से बढ़ सकता है। फिलहाल, रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…