मुख्य समाचार

शिमला : आपदा से निपटने के लिए 9 सदस्यीय त्वरित प्रतिक्रिया दल किया गठित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मानसून के चलते शिमला शहर में आपदा की स्थिति में राहत कार्यों हेतु गठित गृह रक्षकों के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के साथ आज यहां विशेष बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि शहर में मानसून के दिनों में आपदा से निपटने के लिए गृह रक्षकों का 9 सदस्यीय दल बनाया गया है। इस दल को पूरा प्रशिक्षण दिया गया है और आपदा के समय यह दल लाईफ लाईन का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह दल कम से कम समय में आपदा स्थल पर पहुंचेगा ताकि राहत कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जाए। उपायुक्त ने दल को निर्देश दिए कि दल का हर सदस्य स्वयं सतर्क रहे और आपस में बेहतर संवाद स्थापित करते हुए आपदा में राहत कार्यों को पूरा करें। उपायुक्त ने कहा कि दल के पास अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे जोकि राहत कार्यों को पूर्ण करने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया दल को हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी असुरक्षित स्थानों पर एहतियात के तौर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा और त्वरित प्रतिक्रिया दल के सदस्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago