मुख्य समाचार

मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में गौवंश तस्करी का मामला आया प्रकाश में

मनाली(रेणुका गोस्वामी /सवांददाता),
पर्यटन नगरी मनाली में गौवंश तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से गौवंश तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। यह गोवंश गिरोह गाय को मढ़ी से ट्रक में भरकर रोहतांग होते हुए लेह की ओर ले जाने की फिराक में था। गौ तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने मंडी के ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया ट्रक चालक की पहचान नरेश कुमार पुत्र दया राम गांव सुका कून डाकघर सेहली तहसील कोटली जिला मण्डी उम्र 33 साल के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफी गांव जटेहर विहाल डा कटरांई जिला कुल्लू ने बयान दिया कि वो एक पशु पालक है और आजकल उसका अस्थाई डेरा सागू नाला में पशु चराने हेतु लगाया गया है। बीती रात डेढ़ बजे जब यह अपनी गाय भैंसो को देखने डेरे से बाहर निकला तो उसने देखा कि सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था। जिस पर टार्च की रोशनी से गाए को ट्रक में चढ़ाया जा रहा था। मोहम्मद ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी है। सूचना मिलते ही मौका पर छः व्यक्ति इकट्ठा हो गए। मढ़ी में रह रहे पलचान के पूर्व प्रधान सुंदर ठाकुर ने कहा कि उन सभी ने ट्रक चालक एचपी 65बी 0881 को राहनीनाला के पास जाकर पकड़ा। पुलिस की टीम आरोपी चालक से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वो आखिर कहां से यह पशुओं की तस्करी कर रहा था और कोन कोन लोग इसके साथ शामिल है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आइपीएस की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कारवाई की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

14 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

17 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

20 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

20 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

20 hours ago