मुख्य समाचार

शिमला : हमारी संस्कृति की पहचान है मेले – विक्रमादित्य सिंह

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

बालूगंज वेलफेयर सोसाइटी शिमला की ओर से रविवार को दंगल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री  विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुखातिथि शिरकत की।उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। दंगल की शुरुआत बालूंगज में वर्ष 1969 से लगातार हो रही है। यहां पर देश के नामी पहलवान आए थे। आज प्रदेश में नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से जहां प्रतिभागी युवाओं को मंच मिलता है वहीं पहलवानों को प्रोत्साहन मिलता है।उन्होंने कहा कि शिमला में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय 1200 करोड़ रुपए की परियोजना बनाई गई थी। इसी के तहत पीटर हाफ में स्टोरेज टैंक बन कर तैयार हो चुका है। कुछ ही समय में यहां से प्रेशराइज्ड पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस परियोजना से शुद्ध पानी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने बालूंगज वार्ड और खेल मैदान में सीढ़ियों के निर्माण के लिए विधायक निधि पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही वार्ड के भीतर सड़कों की अपग्रेडेशन भी की जाएगी। दंगल मेला आयोजन समिति को 31 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैदान के साथ लगती भूमि के बारे में जो दिक्कतें पेश आ रही है उन्हें शीघ्र ही उनका समाधान कर लिया जाएगा। इसके साथ ही इस मैदान में हाइ मास्क लाइट लगाई जाएगी, इसके लिए जल्द ही अनुमानित लागत प्रस्ताव बनाया जाएगा ताकि रात को खिलाड़ी खेल सकें। बालूगंज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने मुख्यथिति और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर नगर निगम शिमला आयुक्त भूपिंदर अत्री, एस जे वी एन  निदेशक पर्सनल अजय कुमार  शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल शर्मा,  बालूगंज पार्षद दलीप थापा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago