मुख्य समाचार

होशियार सिंह के साथ है देहरा की जनता, भारी मतों से जीतेगी भाजपा : परमार

धर्मशाला (साक्षी, संवाददाता),

देहरा विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार ने सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं दोषी हैं। उन्होंने इस तरह के हालात पैदा किए हैं कि अपने ही विधायक मंत्री और पार्टी के नेता ख़िलाफ़ हो गये। निर्दलीय जीतने वाले विधायकों को इस्तीफ़ा देना पड़ा। मुख्यमंत्री तानाशाही से सत्ता चलाना चाहते हैं लेकिन प्रदेश के लोग तानाशाही को स्वीकार नहीं करेंगे। देहरा के विकास के लिए होशियार सिंह ने पूरी लगन के साथ काम किया है। इस उपचुनाव में देहरा की जनता भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह भारी मतों से विजयी बनाने जा रही है। सत्ता के दुरुप्रयोग का आलम यह है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार ने जनसभा के लिए मैदान नहीं दिया गया और हमें सड़क पर कार्यक्रम करना पड़ा। सत्ता के दुरुपयोग से हम रुकने वाले नहीं हैं और पूरी ताक़त के साथ ऐसी तानाशाही का सामना करेंगे। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के साथ-साथ प्रदेश के ठप पड़े विकास, व्याप्त अराजकता और ध्वस्त क़ानून व्यवस्था के ज़िम्मेदार भी मुख्यमंत्री स्वयं हैं। वह विधायकों को साथ लेकर चलने में यक़ीन नहीं रखते हैं। परमार ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा तानाशाही का पूर्ण रवैया अपनाया गया। हज़ारों की संख्या में चलते संस्थान बंद कर दिये गये। दस हज़ार से ज़्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया। मनमाने ढंग से अपने ‘लोगों’ को सरकार में ऐडजस्ट किया, जिन्होंने पार्टी के नेता पदाधिकारियों के साथ-साथ चुने हुए विधायकों का भी अपमान किया। उनके जनहित के काम रुकवाए। विकास के कामों को ठप किया। जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने बार-बार आवाज़ उठाई, अपनी बातें कहने की कोशिश की, उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई। उन्होंने सरकार की झूठी गारंटियों पर सवाल उठाया तो उन्हें चुप कराने की कोशिश हुई। उन्हें प्रताड़ित किया गया। विपक्ष डेढ़ साल से सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता रहा। तीन दिन पहले तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री पर बंधक बनाकर अपनी बातें मनवाने का आरोप लगाया। सरकार द्वारा इस तरह से व्यवस्था का दुरुपयोग पहले नहीं हुआ। क्या व्यवस्थाओं के दुरुपयोग को ही मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का नाम दिया है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि देहरा से दो बार के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को प्रताड़ित करने में मुख्यमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी। क्योंकि उन्होंने राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेसी के प्रत्याशी को वोट न देकर चम्बा के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता को वोट किया था। यही बात मुख्यमंत्री को बर्दाश्त नहीं हुई और निर्दलीय विधायकों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री उन्हें डरा धमकाकर अपनी बात मनवाना चाहते हैं। इस प्रताड़ना से तंग आकर तीनों निर्दलीय विधायकों ने विधायकी से इस्तीफ़ा दे दिया। भाजपा के सहयोग के कारण ही उन्हें प्रताड़ित किया गया इसलिए भाजपा ने उन्हें इस उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने होशियार सिंह को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

10 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

12 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

13 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

13 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

15 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

16 hours ago