मुख्य समाचार

धर्मशाला : मैकलोडगंज के दलाई लामा टेंपल, भगसू नाग टेंपल व सेंट जॉन चर्च की कैडेट्स को करवाई गई सैर

धर्मशाला (साक्षी/संवाददाता),

प्रातः 5:00 कैंप कमांडेंट कर्नल संजय शांडिल ने कैडेट्स को ट्रैक के लिए रवाना किया। ट्रैक शुरू होने से पहले कैडेट्स को स्वास्थ्य बनाए रखने की जानकारी प्रदान की गई। मैकलोडगंज के इस ट्रैक में कैंप कमांडेंट कर्नल संजय शांडिल एवं पूनम शांडिल भी कैडेट्स के साथ उनके मनोबल को दृढ़ करते हुए उनके साथ ट्रैक में बने रहे। कैडेटस को मैक्लोडगंज के दलाई लामा टेंपल या नामग्याल मिनिस्ट्री, भागसू नाग टेंपल तथा चर्च ले जाया गया। कैडेट्स ने दलाई लामा टेंपल में बौद्ध धर्म के बारे में विस्तार से जाना तथा वहां अनेक प्रकार की कलाकृतियां देखी व बुद्धिस्ट लिटरेचर एंड कल्चर के बारे में दिलचस्प चीजों का ज्ञान प्राप्त किया। कैडेट्स को भागसू नाग मंदिर भी ले जाया गया । साथ ही मंदिर के इतिहास के बारे में जाना की कैसे अपनी प्रजा के हित के लिए राजा भागसू ने नागों की भूमि पर पहुंचे तथा कैसे नाग देवता ने अपने नाम के साथ राजा भागसु का नाम जोड़‌कर उसे सदा के लिए अमरत्व प्रदान कर दिया। तभी इस स्थान का नाम भागसूनाग प्रसिद्ध हुआ।

कैडेट्स को सेंट जॉन चर्च का भी दौरा कराया गया । कैडेट्स ने चर्च के खूबसूरत एवं शांतिपूर्ण प्रांगण की में कुछ लम्हे बिताए। तत्पश्चात सायं काल में कैडेट्स के लिए डॉक्टर अनुराधा का एक हेल्थ हाइजीन पर लेक्चर रखा गया। डॉक्टर द्वारा कैडेट्स को एडोलिसेंट हेल्थ व हाइजीन का महत्व एवं लाभ बताए गए। यह बहुत ही दिलचस्प सेशन रहा । सभी कैडेट्स ने अपने मिथक दूर किए तथा अपने प्रश्नों के उत्तर पाए ।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

16 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

1 day ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 day ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago