मुख्य समाचार

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

योग दिवस प्रति वर्ष 21 जून को मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति लोगो को जागरुक करना हैं। योग एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है, ध्यान व योग मानसिक शांति देता है, जिससे सकारात्मक विचार आते हैं और लोग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” है। इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे 21.06.2024 को एनजेएचपीएस हेलीपैड, झाकड़ी में एनजेएचपीएस के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया।

भोर की पहली किरण के साथ एवं एसजेवीएन गीत के साथ योग शिविर की शुरुआत की गयी जिसमे कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार व उनकी धर्मपत्नी अनामिका कुमार ने शिरकत की। विभागाध्यक्ष ईशा नेगी ने मुख्य अतिथि मनोज कुमार का स्वागत व अभिनंदन किया । तदुपरांत दीप प्रज्वलन के उपरांत योग क्रियाओं से ग्राउंड सराबोर हुआ । इस शिविर में एनजेएचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी/कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में परियोजना प्रमुख द्वारा योग की महिमा दर्शाते हुए सभी से आग्रह किया कि सम्पूर्ण निष्ठा से योग को अपने दिनचर्या में सम्मिलित करें और स्वस्थ रहकर अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाएं तभी आप परिवार, समाज, निगम और देश के विकास में भावी योगदान दें पाएंगे ।

इस शिविर के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग से प्रमाणित योग-शिक्षक ललित मोहन भारती, आयुष मंत्रालय से लेवल-V प्रमाणित द्वारा व्याख्यानों व योगाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव के कारणों एवं निवारण संबंधी उपाय बताए कि किस तरह आप सही निर्णय, सही समय एवं सही कार्यविधि द्वारा तनाव से बच सकते है। उन्होंने कहा कि ध्यान अभ्यास एवं योग से आप स्वस्थ तो रहेंगे ही बल्कि आप मानसिक रूप से भी परिपक्व महसूस करेंगे । उन्होंने योग-ध्यान के अभ्यास बताए और इन्हें अपने दैनिक क्रिया-कलाप में शामिल करने की अपील भी की। अंत में विभागाध्यक्ष ईशा नेगी ने परियोजना प्रमुख महोदय एवं अनामिका कुमार का धन्यवाद किया और योग- शिक्षक ललित भारती का इस महत्वपूर्ण कार्य में भागीदारी हेतु आभार प्रकट किया और सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रतिभागियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

17 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

18 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

19 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

19 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

21 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

22 hours ago