कुल्लू( पूजा ठाकुर),
क्रिश्चयन नर्सिंग कॉलेज क़ुल्लू में विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय योग पद्धति से शारीरिक, मानसिक कल्याण के लिए योग क्रियाएं की गई। इंस्टिट्यूट प्रबंधन के अनुसार इस बार योग दिवस आयोजन का थीम स्वयं और समाज के लिए योग रहा। प्रबंधन के अनुसार जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ-साथ संस्थान ने कॉलेज परिसर और हॉस्टल में भी योग दिवस का आयोजन किया और छात्राओं ने इस दौरान योग क्रियाएं की। इस दौरान में विशेष तौर पर कॉलेज के प्रबंधक सुखदेव मसीह शामिल हुए और साथ में सभी कक्षाओं की छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पांवटा साहिब के भूपूर में शुक्रवार को…
सिरमौर को जल्द मिलेंगी नई डीजल बसें, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी रेणुका…
चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…