मुख्य समाचार

सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाता एक जून को जरूर करें मतदान-सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाताओं को एक जून को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में हम सबको अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सुमित खिमटा ने आज नाहन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से नाहन पहुंची मतदाता जारूगता एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर यह उदगार व्यक्त किये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस मतदाता जागरूकता एलइडी वैन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह एलईडी वाहन सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मदताताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेगी। यह मतदाता जागरूकता वैन 27 मई और एक जून को नाहन क्षेत्र में, 28 मई को पांवटा साहिब, 29 मई को राजगढ़, 30 मई को संगड़ाह और 31 मई को शिलाई क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 hour ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

4 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

4 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

13 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago