मुख्य समाचार

सोलन : 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए मतदान कर्मियों को करवाया गया पूर्व अभ्यास

सोलन(ब्यूरो चीफ),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव की देखरेख में राजकीय महाविद्यालय सोलन में प्रथम पूर्व अभ्यास आयोजित करवाया गया। मनमोहन शर्मा ने बताया कि पूर्व अभ्यास में मतगणना कर्मियों को 4 जून, 2024 को होने वाली मतगणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सोलन, अर्की व कसौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर और काउंटिंग असिस्टेंट को मतगणना का पूर्व अभ्यास करवाया गया। पूर्व अभ्यास में मतगणना के लिए तैनात लगभग 170 कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी सोलन, डॉ पूनम बंसल, अर्की यादविंदर पाल व कसौली नारायण सिंह चौहान, तहसीलदार निर्वाचन उषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर सहित संबंधित मतदान कर्मी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago