मुख्य समाचार

शिमला : मतदान से संबंधित गतिविधियों की निगरानी के लिए तैनात कर्मचारियों का प्रशिक्षण

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदान के दिन पीडीएमएस, एनकोर और वेबकास्टिंग गतिविधियों की निगरानी के लिए तैनात कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज ने की। अजीत भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव की निगरानी प्रणाली तीन चरणों में आयोजित होगी, जिसमे मतदान से पूर्व की गतिविधि, मतदान के दिवस एवं मतदान के उपरांत की गतिविधियां शामिल रहें |उन्होंने कहा कि निगरानी प्रणाली के लिए नियंत्रण कक्ष बचत भवन सभागार में ही तैयार किया जायेगा, जहां पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मतदान से संबंधित सारी गतिविधियों पर अपनी नजर रखेंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मतदान के पूर्व गतिविधियों में पोलिंग पार्टी की रवानगी तथा मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टी का सुरक्षित पहुंचना आदि शामिल है। मतदान के दिन मॉक पोल की रिपोर्ट, 2 घंटे में मतदान प्रतिशत्ता, ईवीएम आदि का काम न करने से संबंधित रिपोर्ट आदि शामिल रहेगा। मतदान के उपरांत पोलिंग पार्टी का सुरक्षित वापस पहुंचना आदि भी इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सारी गतिविधियों की रिपोर्ट संबंधित मतदान केंद्र के लिए तैनात पीठासीन अधिकारी द्वारा पीडीएमएस वेब एप्लीकेशन के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।अजीत भारद्वाज ने कहा कि कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों द्वारा इन सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई पीठासीन अधिकारी समय पर अपनी रिपोर्ट जमा नहीं करते है तो उस स्थिति में उन्हें रिपोर्ट को जमा करने बारे सूचित करना होगा ताकि समय पर सारी गतिविधियों का पता चल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निगरानी प्रणाली में तत्परता से कार्य करने का आग्रह किया ताकि लोकसभा चुनाव का सफल समापन हो सके। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज गुप्ता, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

49 minutes ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

57 minutes ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

1 hour ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

10 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago