मनाली (ब्यूरो रिपोर्ट),
मनाली में महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है | मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र रतनलाल गांव गिलासी डाकघर दाभला तहसील घूमारवीं जिला बिलासपुर उम्र 40 वर्ष के रूप मे हुई है | जानकारी के मुताबिक मृतक ट्रैक्टर चालक था तथा अपनी पत्नी के साथ फ्रूट एसोसिएशन माहिली नग्गर में चौकीदारी का काम भी करता था। मृतक की पत्नी का नाम निकिता उम्र 36 साल है तथा महिला फ्रूट एसोसिएशन माहिली नग्गर में बतौर चौकीदार काम करती थी | डीएसपी केडी शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया की पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा लगा रहता था, जिसके कारण ये घटना हुई है | पुलिस ने हत्या की गुथी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…