मुख्य समाचार

चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे पर बाईक स्कीड होने से एक की मौत

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे सडक मार्ग 154 ए पर रविवार रात्रि 12 बजे के करीब धरवाला के समीप एक बाईक हादसा पेश आया, प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलविंद्र सिंह उर्फ विपिन पुत्र हरिराम गांव ढकोग तहसील भरमौर जिला चंबा उम्र 31 वर्ष जो की रविवार रात्रि अपनी बाईक एचपी 46-3750 पर चंबा की तरफ से ढकोग की तरफ आ रहा था, जो की धरवाला के समीप बाईक के स्कीड होने से रावी नदी में जा गिरा,‌ जिससे उसकी मौत हो गई | स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह जब बाईक को सडक मार्ग पर गिरा हुआ देखा व बाईक की चाबी भी उसके साथ थी, जिसके बाद लोगों ने शव को रावी नदी में तैरता देख गैहरा पुलिस चौकी को सूचित किया व पुलिस तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई व शव को अपने कब्जे में लेकर व लोगों के ब्यान कलमबद्ध करने के पश्चात् शव को पोस्टमार्टम के लिए चूड़ी अस्पताल ले जाया गया | थाना प्रभारी भरमौर हरनाम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गैहरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर 174 के तहत कार्रवाई कर घटना के कारणों की तफ्तीश जारी है |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago