शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र आज शिमला संसदीय क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। यह जानकारी आज रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने दी। विनोद सुल्तानपुरी (42) पुत्र कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी, गांव व डाकघर सुल्तानपुर, तहसील व जिला सोलन ने अपना नामांकन इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा सुरेश कुमार कश्यप (53) पुत्र चम्बेल सिंह, गांव पपलाहन, डाकघर गागल शिकोर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नामांकन दर्ज किया। जबकि रीना (39) पत्नी कुलदीप कुमार, गांव व डाकघर शाया छबरोन, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर ने भारतीय जनता पार्टी से कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार कल यानि 14 मई, 2024 को अपराह्न 3 बजे तक अपना नामांकन दर्ज कर सकते हैं |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…