मुख्य समाचार

सोलन : सभी पात्र मतदाता प्रथम जून को मतदान अवश्य करें – डॉ. जगदीश चंद नेगी

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

गुरुकुल इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) सोलन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने की। डॉ. जगदीश चंद नेगी ने सभी पात्र मतदाताओं का आह्वान किया कि वे प्रथम जून, 2024 को मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए सबसे पहले मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाना युवाओं का कर्तव्य है। प्रथम अप्रैल, 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपना मतदाता के रूप में पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि हर एक विद्यार्थी यदि चाहे तो अपने परिवार व आस-पास उपस्थित मतदाताओं की निर्वाचन में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करके लोकतंत्र के महापर्व में भागी बन सकता है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापक अभिभावक संघ के सदस्यों, उपस्थित स्टाफ के साथ निर्वाचन विभाग का संदेश साझा करते हुए स्वीप कार्यक्रम में भागी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. कमल ने एक-एक वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा कविता के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं जैसे व्हील चेयर, कतार रहित मतदान इत्यादि के बारे में भी अवगत करवाया | इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़-नाटक व गीत के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य लखविंदर अरोड़ा ने निर्वाचन विभाग के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर, हेमेंद्र शर्मा, अध्यापक अभिभावक संघ के लगभग 200 सदस्य तथा 100 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

300 यूनिट फ्री का वादा बदला, अब 126 यूनिट के बाद झटका

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…

32 minutes ago

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

21 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

22 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

22 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

22 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

22 hours ago