मुख्य समाचार

शिमला : राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई, 2024 तक शिमला आ रही हैं और इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। यह जानकारी आज यहाँ जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 4 मई को दिल्ली से शिमला पहुंचेगी और अपने आधिकारिक निवास स्थान दी रिट्रीट में रुकेंगी। 5 मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया का दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि 6 मई को वह जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगी और सांय शिमला वापिस आएगी। 7 मई को राष्ट्रपति संकट मोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेगी तथा सांय माल रोड पर भ्रमण करेगी। इसके पश्चात् वह ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेंगी और उसके बाद राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 8 मई को प्रातः शिमला से वापिस दिल्ली के लिए रवाना होंगी। जिला दण्डाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को हवाई अड्डा से दी रिट्रीट तक तथा संकट मोचन मंदिर व तारा देवी मंदिर के लिए जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने इन मार्गों पर बिजली की तारों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम शिमला, साडा और वन विभाग को दी रिट्रीट और आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने एसजेपीएनएल को दी रिट्रीट के लिए पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन जल भण्डारण स्त्रोत के टीडीएस मात्रा की जांच करने के भी निर्देश दिए।
अनुपम कश्यप ने अग्निशमन विभाग को दी रिट्रीट और अन्य स्थानों का फायर ऑडिट करने तथा शिमला के अतिरिक्त ठियोग में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम तैयार रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी अपने पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को बंद रखने के भी निर्देश दिए ताकि यातायात बाधित होने की कोई संभावना न रहे। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर शिमला में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की विभिन्न स्थानों पर तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त शिमला के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान दी रिट्रीट आम जनता व पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला नवदीप, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

6 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

9 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago