मुख्य समाचार

नाहन : हवन और यज्ञ के साथ माता बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेले का विधिवत शुभारम्भ

नाहन(हेमंत चौहान/संवाददाता)

उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला आज मंगलवार 9 अप्रैल को विधिवत प्रारम्भ हुआ । यह मेला 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धापूर्वक धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा। मेले के प्रथम नवरात्र के शुभारम्भ अवसर पर उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज माता बालासुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन-यज्ञ में भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, तहसीदार उपेन्द्र चौहान तथा मंदिर के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उपायुक्त सिरमौर सुमित ने बताया कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले माता बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेले के अवसर यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मियों को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिये समुचित मात्रा में पेयजल की व्यवस्था की गई है। मेला परिसर क्षेत्र में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए भी उचित आवास सुविधा मुहैया करवाई गई है। सुमित खिमटा ने कहा कि माता बालासुंदरी मंदिर उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, यहाँ पर प्रत्येक वर्ष नवरात्रों में लाखों संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और मेला समिति का प्रयास है कि सभी श्रद्धालुओं को उचित सुविधा मिले जिसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गये हैं। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि मेले के अवसर पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से करीब 450 जवान तैनात किये गये हैं जिनमें पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल हैं। माता बालासुंदरी मेले के अवसर पर मेला परिसर में लग रहे प्रमुख भंडारों के अलावा श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह छोटे-छोटे प्रशाद वितरण तथा पेयजल आदि की व्यवस्था भी की गई है। मेले में आ रहे श्रद्धालु इन भण्डारों में प्रशाद ग्रहण कर रहे हैं। मां दुर्गा नवरात्र के प्रथम दिवस पर संपूर्ण त्रिलोकपुर क्षेत्र माता बालासुंदरी की श्रद्धा में भक्तिमय दिखाई पड़ा। हाथों में मां दुर्गा का ध्वज लिये हजारों की संख्या में श्रद्धालु बिना थके, बिना रूके, मां बालासुंदरी का जयकारा लगाते भक्तिभाव से मंदिर में दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व, प्रथम नवरात्र के पावन अवसर पर आज प्रातः मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुगण माता के दर्शन के लिए कतारबद्ध नजर आये।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago