सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) सोलन थे | डॉ. जगदीश नेगी ने उपस्थित जनों को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रथम जून, 2024 को सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें | मुख्य अतिथि ने कविता ”करना है मतदान हमें तो करना है मतदान“ के पाठ से युवाओं में जोश भी भरा |
इस अवसर नोडल अधिकारी स्वीप राजेश ठाकुर एवं हेमेंद्र दत्त शर्मा ने नए मतदाताओं के लिए वोट बनाने की प्रक्रिया तथा मतदान केंद्र पर मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया | मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर डाइट सोलन के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। इस कार्यक्रम में डाइट के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार सहित स्टाफ व लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित थे |
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के जौला गांव में जमीन और घास काटने को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन-अंधेरी रूट पर चलने वाली HRTC बस की चपेट में आने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…