मुख्य समाचार

शिमला : अभिषेक मनु सिंघवी ने दी हिमाचल राज्यसभा चुनाव को चुनौती, हाईकोर्ट पहुंचकर दायर की याचिका

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया को चुनौती दी है। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के चुनाव हुए थे। इसमें बीजेपी के प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई थी। इसी के चलते अब सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनु सिंघवी ने हिमाचल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने व्यक्तिगत तौर पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचकर याचिका दायर की। इस याचिका में कहा गया है कि ‘ड्रा ऑफ़ लॉट्स’ के जिस नियम के तहत हुए चुनाव हारे हैं, वह गलत है। उन्होंने उच्च न्यायालय से इस चुनाव को रद्द करने की मांग उठाई है। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यदि दो प्रत्याशी को बराबर-बराबर वोट मिलते हैं, उस सूरत में लॉटरी निकालने का जो फार्मूला है, वह गलत है। आपको बता दें कि 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव हुए थे। 68 सदस्यों वाली हिमाचल विधानसभा में 34-34 पर मामला अटक गया था। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को 34 और बीजेपी के हर्ष महाजन को भी 34 वोट मिले थे। टाई होने के बाद दोनों उम्मीदवारों की सहमति ली गई और दोनों पक्षों को बराबर वोट मिलने के बाद ड्रा ऑफ लॉट्स अपनाया गया। इस पर्ची में जिसका नाम निकला वह चुनाव हार गया और पर्ची में अभिषेक मुन सिंघवी का नाम था और ऐसे में हर्ष महाजन की जीत हुई थी। अब इस लॉटरी सिस्टम को लेकर कांग्रेस नेता मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

10 hours ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

14 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

15 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

16 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

19 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

21 hours ago