मुख्य समाचार

शिमला : वर्तमान राज्य सरकार ने गारंटियों से आगे बढ़कर किया काम : यादविंदर गोमा

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल व आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने गारंटियाँ पूरी करने से आगे बढ़कर काम किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय दी गई 10 गारंटियों में से पांच गारंटियों को मात्र सवाल साल के कार्यकाल में पूरा कर दिया है। गोमा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने तीसरी गारंटी को पूरा करते हुए बेरोज़गार युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए के राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप फंड की शुरूआत की है। जिसके तहत ई-टैक्सी की ख़रीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा युवाओं को निजी जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकारी मदद प्रदान की जा रही है, जिसके तहत वह 100 किलोवॉट, 200 किलोवॉट तथा 500 किलोवॉट तक के सौर संयंत्र स्थापित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं, जिनसे किसानों, बागवानों और पशुपालकों की समृद्धि सुनिश्चित होगी। हिमाचल प्रदेश दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य बना है। पांचवीं गारंटी को पूरा करते हुए सरकार स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई इस शैक्षणिक सत्र से शुरु करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया, ताकि वह वृद्धावस्था में आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के साथ किया वादा भी निभा दिया है और उन्हें 1500 रुपए माह सम्मान निधि प्रदान करने के लिए योजना शुरू कर दी है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लाहौल-स्पीति जिला से किया है। इस योजना के शुरू होते ही भाजपा का महिला विरोध सामने आ गया और भाजपा नेता इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि को रुकवाने के लिए चुनाव आयोग के दरवाज़े पर पहुँच गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताएं-बहनें भाजपा नेताओं के इस विरोध को देख रही है और चुप नहीं बैठेगी। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानती है कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू में प्रदेश हित में निर्णय लेने की काबिलियत है, इसीलिए उन्होंने गारंटियों से आगे बढ़कर कार्य किया है। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, विधवा एवं एकल नारी के बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने के लिए योजना शुरू की गई है। इसके साथ ही उन्हें घर निर्मित करने के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी राज्य सरकार प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने बजट में मजदूरों से लेकर हर वर्ग के कल्याण का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में वर्तमान राज्य सरकार पिछले सवा साल में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों पर मुहर लगाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago