राजनीति

शिमला : भाजपा को धनबल का घमंड, जनता देगी जवाब : अनिरुद्ध सिंह

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि भाजपा को धन-बल का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा है और भाजपा नेताओं के अहंकार को प्रदेश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि धन-बल के ज़रिए भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। हॉर्स ट्रेडिंग कर भाजपा ने राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाई और फिर लोकप्रिय सरकार को गिराने की साज़िश रची। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा राज्य की जनता के सामने आ चुका है और अब यह बात घर-घर पहुँच गई है कि भाजपा ही इस पूरे षड्यंत्र के पीछे थी। भाजपा नेता अहंकार में हैं, लेकिन कांग्रेस के पास जनबल है और हमें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव और छह विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पिछले सवा साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारा। भगवान और पूरे प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मुख्यमंत्री के साथ है और भाजपा नेता धनबल का जितना मर्ज़ी ज़ोर लगा लें, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सत्ता के लालच में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को अपमानित करने में लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग बिकाऊ नहीं हैं, जबकि जयराम ठाकुर नोटों के दम पर जनमत की क़ीमत तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि क्रॉस वोट करने के बाद बागी विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कड़े पहरे में पहले चंडीगढ़ में पहुँचाया। फिर उन्हें महँगे फ़ाइव स्टार होटलों में एक महीने तक ठहराया। उन्हें हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन की सैर कराई गई और इस सब का खर्च भाजपा ने उठाया। अब भाजपा नेता अपने गुनाहों को प्रदेश की जनता के सामने स्वीकार करने से डर रहे हैं, जबकि असलियत से प्रदेश की जनता अच्छी तरह से वाकिफ है और उनके गुनाह प्रदेश की जनता के सामने हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि अपनी पार्टी से ग़द्दारी करने वाले बाग़ियों को प्रदेश की जनता सबक़ सिखाएगी। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र की जन भावनाओं का अपमान किया है। उनकी हार निश्चित है और अपने ईमान को बेचने की सजा उन्हें हर हाल में मिलेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

1 day ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

1 day ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 days ago