किन्नौर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),
जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा आज कल्पा तहसील के तांगलिंग गांव के 44 वर्षीय उदय सिंह को चिक्तिसीय आपात के कारण भारतीय वायु सेना की सहायता से एयर लिफ्ट किया गया। यह जानकारी आज उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने दी।उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि किसी कारणवश उदय सिंह घायल हो गए थे जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में प्राथमिक चिकित्सा के उपरान्त इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज शिमला रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 निगुलसरी के समीप अवरूद्ध होने के कारण और घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत भारतीय वायु सेना के हैलीकाॅप्टर के माध्यम से आपातकालीन चिकित्सा निकासी की गई।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…
बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…