Categories: Uncategorized

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की कड़ी में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के महिला प्रकोष्ठ (विमेन सेल) द्वारा ‘हराइजन’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं की उद्यमशीलता और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वयं द्वारा निर्मित ऊनी वस्त्रों, बेक्ड फूड, हस्तशिल्प और आकर्षक आभूषणों के स्टॉल लगाए, जिनका महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन कर खरीदारी की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या प्रो. भारती भागड़ा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके कौशल की जमकर प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे स्वरोजगार के प्रयासों के लिए प्रेरित किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. शिवानी खत्री और उनकी पूरी समिति के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया, जिसने छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास और रचनात्मकता का नया संचार किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

23 minutes ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

22 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago