Categories: Uncategorized

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

“युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ मिशन”

शिमला पुलिस नशा विरोधी गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए कृतसंकल्प है। “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (चिट्टा)” की नीति के तहत जिला शिमला में नशा तस्करी एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 21 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 07 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया तथा इन मामलों में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया
इन मुकदमों का विवरण निम्नानुसार है:

  1. पुलिस थाना चिड़गांव

एफआईआर संख्या 17/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट
दिनांक 20.02.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे गश्त के दौरान स्थान सांडासू में आरोपी कमल चौहान (उम्र 31 वर्ष) पुत्र श्री जवाहर चौहान निवासी वीपीओ सामोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के कब्जे से 4.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।इस मुकदमे का अन्वेषण थाना चिड़गांव द्वारा किया जा रहा है।

  1. पुलिस थाना न्यू शिमला

एफआईआर संख्या 09/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट
जिला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा दिनांक 21.02.2026 को लोअर खलीनी स्थित सूद भवन में तलाशी के दौरान 6.560 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) निम्नलिखित आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई:
रोहित कुमार (26 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।
रजत (24 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।
सोनू (26 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला (वर्तमान निवासी सूद भवन, लोअर खलीनी)।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे का आगामी अन्वेषण थाना न्यू शिमला द्वारा किया जा रहा है।

  1. पुलिस थाना बालूगंज, शिमला
    एफआईआर संख्या 27/26 दिनांक 23.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट
    दिनांक 23.02.2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर बालूगंज एमसी पार्किंग रोड पर बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई।
    वाहन चालक अविनाश चौहान (36 वर्ष) निवासी तहसील चौपाल, जिला शिमला के कब्जे से 6.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
    आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया है। इस मुकदमे का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।
  2. पुलिस थाना बालूगंज, शिमला

एफआईआर संख्या 28/26 दिनांक 24.02.2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट
विश्वसनीय सूचना पर मोती निवास, कोमली बैंक, द्वितीय तल पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
शुभम ठाकुर (26 वर्ष), निवासी जिला सोलन।
यशपाल ठाकुर (25 वर्ष), निवासी जिला शिमला।
आयुष ठाकुर (25 वर्ष), निवासी लकड़ बाजार, शिमला।
विपुल ठाकुर (28 वर्ष), निवासी टाराहल, जिला शिमला।
इस मुकदमे का आगामी अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।

  1. पुलिस थाना बालूगंज, शिमला
    एफआईआर संख्या 31/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट
    दिनांक 27.02.2026 को घोड़ा चौकी स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप एक टीन शेड की तलाशी के दौरान आरोपी अमर उर्फ पप्पू पुत्र श्री जीत राम नेपाली के कब्जे से 6.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
    आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।
  2. पुलिस थाना देहा

एफआईआर संख्या 08/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट
दिनांक 27.02.2026 को बलघर धारकलना रोड बाजार के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी रोहित (25 वर्ष) निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला के कब्जे से 5.52 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना देहा द्वारा किया जा रहा है।

  1. पुलिस थाना बालूगंज, शिमला
    एफआईआर संख्या 32/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट
    जिला पुलिस शिमला की स्पेशल टीम द्वारा आईएसबीटी शिमला में गश्त के दौरान आरोपी चरनप्रीत सिंह (30 वर्ष) निवासी जिला पटियाला, पंजाब के कब्जे से 11 ग्राम से ज्यादा हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
    आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।
    जन जागरूकता संदेश
    जिला पुलिस शिमला आम जनता से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। यदि किसी भी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की तस्करी या सेवन संबंधी कोई सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी
Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago