मुख्य समाचार

शिमला : सरकार लोगों से चुनावों के दौरान की गई गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए वचनबद्ध : नरेश चौहान

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन एवं गतिशील नेतृत्व में हमारी सरकार लोगों से चुनावों के दौरान लोगों से की गई गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने पांच गारंटियां पूरी कर दी हैं।उन्होंने कहा कि सत्तासीन होते ही हमारी सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों को लिए पुरानी पेंशन की बहाली कर अपना पहला वायदा पूरा किया। इस ऐतिहासिक निर्णय से ओपीएस लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना। उसके बाद तीन और महत्वपूर्ण गारंटियों को पूरा किया। गत सोमवार कोे मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पांच लाख महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर माह 1500 रूपये की देने की घोषणा से पांचवीं गारंटी को पूरा कर दिखाया है। नरेश चौहान ने भाजपा पर कटाक्ष किया कि उन्हें हमारी सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा न मिल पाने के कारण बिना वजह सरकार को घेरने के अलावा कोई काम नहीं है लेकिन हमारी सरकार उनके विरोध की परवाह किए बिना जनहित में ऐतिहासिक निर्णय लेने में पीछे नहीं है और लोगों से की गई हर गारंटी को पूरा करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा है लेकिन उसके बावजूद भी हमारी सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान करने से पीछे नहीं रहेगी। पूर्व की भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबन्ध के कारण हमारी सरकार को 75 हजार करोड़ रूपये का वित्तीय बोझ विरासत में मिला।मीडिया सलाहकार ने कहा कि लोकतंत्र में हमारी सरकार को लोगों ने बहुमत के साथ चुना और कांग्रेस पार्टी को 40 सीटें मिली। हमारी सरकार को प्रदेश की जनता का अपार जनसमर्थन मिला है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंेह सुक्खू हर जिले का दौरा कर रहे हैं, लोगों के बीच जा रहे हैं और विकासात्मक योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। नरेश चौहान ने कहा कि सत्ता सम्भालते ही हमारी सरकार ने पहला ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया और इस बार का बजट ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की मजबूती को देखते हुए प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में सभी वर्गो का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एक आम परिवार से निकलकर इस पद पर पहुॅचे हैं जिन्होंने बचपन में गरीबी का सामना किया है। इसलिए वह लोगों के दुख-दर्द को बाखूबी समझते हैं और समय की प्रतीक्षा किए बिना जनहित के लिए आम जनमानस तक पहुॅचने में देर नहीं करते। विकट परिस्थितियों के बावजूद गारंटियों को पूरा किया बल्कि पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करके उन तक पहॅंूचने का सफल कार्य भी किया। उन्होंने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में जो घटनाक्रम हुआ उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है जिन्होंने अपने कुत्सित प्रयासों से प्रदेश में सत्तासीन एक मजबूत सरकार को गिराने के लिए घटिया हथकण्डा अपनाया लेकिन वे अपने इस प्रयास में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार स्थिर एवं मजबूत है और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। मीडिया सलाहकार ने सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं तथा गारंटियों का भी ब्यौरा दिया तथा कहा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में आत्मनिर्भर बनेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago