नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में तीन नई पंचायतों के गठन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विधायक विनय कुमार ने बताया कि हरिपुरधार महल क्षेत्र की सांगना पंचायत से गाता मंडवाच को नई पंचायत बनाया गया है। इसके अलावा रेणुका क्षेत्र की भाटगढ़ पंचायत से चाड़ना को तथा भवाई पंचायत से कुफर केंथु को नई पंचायत का दर्जा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के लोगों द्वारा नई पंचायतों के गठन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। विधायक ने कहा कि नई पंचायतों के गठन से स्थानीय लोगों को अपने कार्यों के लिए अब अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और प्रशासनिक सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा। विधायक विनय कुमार ने नई पंचायतों के गठन पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…